जमुई: जमीन विवाद के रंजिश में हुई मा^र^पी^ट मामले में दोनों पक्ष ने टाउन थाना में दिया आवेदन
टाउन थाना क्षेत्र के इंदपे गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद के रंजिश में दो पक्षों के बीच जमकर मा^र^पी^ट हो गई। इस मारपीट में दोनों तरफ से चार-चार लोग यानि कुल आठ लोग घा^य^ल हो गए। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची 112 की पुलिस द्वारा सभी घा^य^लों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है। घा^य^लों में एक पक्ष से सुरेश पंडित की पत्नी सरोजनी देवी, पुत्र बिक्की कुमार, पुत्री जुली कुमारी और घनश्याम पंडित की पत्नी फूल कुमारी शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से गोपाल पंडित, विकास कुमार, अनिता देवी और सरस्वती देवी घा^य^ल हुई है। दोनो पक्ष के घा^य^लों ने एक- दूसरे पर मा^र^पी^ट का आरोप लगाया है। एक पक्ष के घायल सुरेश पंडित ने बताया कि उनके पड़ोसी गोपाल पंडित और नीरज पंडित द्वारा उनके निजी जमीन पर लगे पेड़ को काटा जा रहा था। जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों के द्वारा मा^र^पी^ट की गई, जबकि दूसरे पक्ष से घा^य^ल गोपाल पंडित ने बताया कि पेड़ की डाल छांटने को लेकर उक्त लोगों के द्वारा मा^र^पी^ट की गई है। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। #jamuitopnews #jamuiPolice #townthanajamui #viralpost #viralreelsfacebook #Crime #CrimeNews #jamui #jamuinews
Jamui, Jamui | Jul 17, 2026