मड़ावरा: मड़ावरा पुलिस ने बुदनी और सोंरई में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 3 लोगों को किया गिरफ्तार
मड़ावरा पुलिस ने बुदनी और सोंरई गाँव में लड़ाई झगड़ा करके शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में अलग अलग स्थान से 3लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम 4बजे बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोंरई और बुदनी गाँव में कुछ लोग लड़ाई झगड़ा करके शांति व्यवस्था भंग कर रहे हैं इसी सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुँचा और 3लोगों को गिरफ्तार कर लिया।