सवायजपुर: पाली में छात्र की हत्या के बाद सड़कों पर उतरे लोग, की आरोपियों का एनकाउंटर करने और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
पाली में गुरुवार को विशेष समुदाय के आरोपी द्वारा इंटरमीडिएट के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, शुक्रवार को पंथवारी देवी मंदिर पर मृतक छात्र के लिए श्रद्धांजलि सभा की गई, जिसमें नगर व क्षेत्र से आए लोग उत्तेजित होकर युवराज की तस्वीर और जस्टिस फॉर युवराज लिखी तख्ती लेकर सड़क पर निकल पड़े, सभी ने आरोपियों के एनकाउंटर और घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की।