सवायजपुर: अरवल क्षेत्र में कलश विसर्जन करने गया युवक गंगा नदी में डूबा, गोताखोरों की मदद से पुलिस कर रही तलाश
अरवल थाना क्षेत्र के हन्नामऊ गांव में एक सप्ताह से नेकराम के घर पर श्रीमद्भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा था। कथा समापन के बाद गुरुवार को कलश विसर्जन के लिए गांव के तमाम लोगों के साथ गांव निवासी पंकज पुत्र रामप्रकाश भी क्षेत्र के कुसुमखोर गंगा घाट पर गया था, बताया गया कि पंकज कलश विसर्जन के पश्चात गंगा में स्नान कर रहा था तभी अचानक डूब गया।