सवायजपुर: पाली में निर्माणाधीन पुलिस चौकी के पास एक छात्र को दिनदहाड़े मारी गई गोली, मौके पर ASP, CO समेत पहुंची कई थानों की पुलिस
पाली कस्बे में निर्माणाधीन पुलिस चौकी के पास इंटर के छात्र को दिनदहाड़े गोली मार दी गई, आनन-फानन में घायल छात्र को अस्पताल भेजा गया। छात्र का आरोपी से तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। एएसपी पश्चिमी, सीओ शाहाबाद, सीओ हरपालपुर सहित कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा है और कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। घटना के एक लड़की वजह बताई गई है।