सवायजपुर: पाली में छात्र की हत्या में 3 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तनाव को देखते हुए पुलिस ने बंद कराई कस्बे की बाजार
पाली कस्बे में निर्माणाधीन पुलिस चौकी के पास इंटरमीडिएट के छात्र को दिनदहाड़े गोली मार दी गई थी, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्र का आरोपी से कुछ दिन पहले भी विवाद हुआ था। मृतक छात्र के ताऊ ने बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष के साथ देर रात थाने पहुंचकर तीन आरोपियों के खिलाफ नाम तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बे में तनाव को देखते हुए बाजार बंद है।