सवायजपुर: पाली में गोली लगने से घायल छात्र ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में आक्रोश
पाली कस्बे में निर्माणाधीन पुलिस चौकी के पास इंटर के छात्र को दिनदहाड़े गोली मार दी गई, आनन-फानन में घायल छात्र को अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्र का आरोपी से तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। एसपी, एएसपी पश्चिमी, सीओ शाहाबाद, हरपालपुर सहित कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। इस हत्याकांड से कस्बा सहित क्षेत्र में आक्रोश है।