सवायजपुर: पचदेवरा क्षेत्र में दो बाइकों के भिड़ंत में घायल युवक की इलाज को ले जाते समय हुई मौत, भाई ने दर्ज कराया मुकदमा
पचदेवरा थाना क्षेत्र में रूरा मजरा मुर्तजा नगर के पास दो बाईकों की भिड़ंत हो गई थी, जिसमें एक बाइक चालक की इलाज को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ तेज गति एवं लापरवाही से बाहन चलाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।