चरपोखरी: पेपर लीक मामले में दिल्ली से हुई गिरफ्तारी, भोजपुर के पसौर गांव से जुड़ा कनेक्शन आया सामने
पेपर लीक मामले में दिल्ली से हुई एक गिरफ्तारी के बाद भोजपुर से जुड़ा बड़ा कनेक्शन सामने आने की बात कही जा रही है। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान मिथिलेश सिंह उर्फ राकेश कुमार सिंह के रूप में बताई जा रही है, जिसका संबंध चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर गांव से बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मिथिलेश सिंह पहले भी पेपर लीक से जुड़े मामलों में संलिप्त है।