गुना नगर: केंद्रीय विद्यालय के पास चलती बाइक से मोबाइल छीनकर तीन बदमाश भागे, वायरल वीडियो आया सामने
गुना में कैंट थाना क्षेत्र में नानाखेड़ी इलाके में उमरी रोड पर केंद्रीय विद्यालय के पास 14 मार्च को एक व्यक्ति का चलती बाइक पर मोबाइल छुड़ाकर 3 बाइक सवार बदमाश भाग गए। फरियादी तोरण अहिरवार आइसक्रीम बेचने का काम करता है। आइसक्रीम की पेटी लेकर जा रहा था। तभी तीन बदमाश बाइक से आए और उसकी शर्ट की ऊपर कि जेब से 18000 रुपए का मोबाइल निकाल भाग गए।