गुना नगर: गुना में उमंग और उत्साह के साथ मनाई गई होली, कई इलाकों में हुए जश्न
गुना में 14 मार्च को उमंग उत्सव धूमधाम से होली मनाई गई। अलग-अलग स्थान पर होली के सेलिब्रेशन आयोजित किए गए। युवाओं की शहर में टोलिया घूमती नजर आई। लोगो ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली की थीम पर पार्टियां आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में युवक युवतियां शामिल हुए। शुक्रवार जुमा होने से पुलिस हाई अलर्ट पर रही, शहर में 270 जवान तैनात किए गए।