पिपरा: मोतीराज महिला कॉलेज हरिहरगंज में शासी निकाय के अध्यक्ष चुने गए विधायक संजय कुमार सिंह यादव
Pipra, Palamu | Feb 1, 2025 हरिहरगंज मोतीराज इंटर महिला महाविद्यालय के प्रांगण में शनिवार को शासी निकाय की बैठक हुयी। वहीं शासी निकाय के पुनर्गठन का प्रस्ताव लाया गया। जिसमे विधायक संजय कुमार सिंह यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। विधायक ने शिक्षाविद् व कालेज परिवार को बेहतर शैक्षणिक माहौल के बीच ईमानदारी से अपने कार्य दायित्वों का सम्पादन व संचालन करने का निर्देश दिया।