पिपरा: पीपरा प्रखंड में प्रमुख विक्रांत सिंह यादव ने संभाला कार्यभार
Pipra, Palamu | Jan 31, 2025 पीपरा प्रखंड प्रमुख विक्रांत सिंह यादव उर्फ गुड्डू यादव ने शुक्रवार के दिन 2 बजे अपना कार्यभार संभाल लिया है। अब वे पूर्व की तरह प्रखंड के विकास में अपना योगदान दे सकेंगे। यह जानकारी बीडीओ बिनय कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि पलामू उपायुक्त के निर्देश पर प्रभार दिलाया गया है। विदित हो कि कतिपय कारणों को लेकर पिछले कई महीनो से उप प्रमुख के प्रभार में था।