पिपरा: शिकारपुर गांव में बिजली चोरी करने के आरोप में 12 लोगों पर एफआईआर दर्ज
Pipra, Palamu | Jan 28, 2025 हरिहरगंज थाना क्षेत्र में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कनीय विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 12 लोगों ने अवैध विद्युत चोरी करते पाया गया। बिजली चोरी करने वाले 12 लोगों के खिलाफ हरिहरगंज थाने में कांड संख्या 9 /25 दर्ज कर धारा 135 - 138 भारतीय बिजली अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।