पिपरा: हरिहरगंज नगर पंचायत में गैस पाइप लाइन बिछाने के दौरान कार्य एजेंसी द्वारा पीएससी सड़क को क्षतिग्रस्त करने का आरोप, अतहर नाराज
Pipra, Palamu | Jan 29, 2025 हरिहरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में घरेलू गैस पाइप लाइन बिछाने में सड़क क्षतिग्रस्त करने पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष अतहर हुसैन ने बुधवार के दिन 3 बजे नाराजगी जताते हुए गैस पाइप लाइन बिछाने वाले एजेंसी पर कार्रवाई करने की मांग की है। कहा है कि कार्यस्थल पर किस एजेंसी द्वारा कार्य कराया जा रहा है। उसका बोर्ड तक नहीं लगाया गया है।