पिपरा: हरिहरगंज थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
Pipra, Palamu | Jan 30, 2025 शांतिपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजनोत्सव संपन्न कराने को लेकर गुरुवार के दिन 4 बजे हरिहरगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक एसआइ राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जबकि संचालन एसआइ अविनाश कुमार ने किया। बैठक में थाना क्षेत्र के पदाधिकारियों के अलावा पंचायत प्रतिनिधि व आम प्रबुद्ध लोग शामिल हुए।