लखीसराय: आर. लाल कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर छात्राओं ने उठाई आवाज़
लखीसराय आर लाल कॉलेज में छात्राओं ने महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर शुक्रवार को प्रभारी प्राचार्य को आवेदन देकर समाधान की मांग की है. पूर्वाह्न 11:30 बजे छात्रों का कहना था कि भीषण गर्मी में भी कई कक्षाओं में पंखा नहीं है. शुद्ध पेयजल सहित अन्य समस्याएं हैं. शौचालय की नियमित साफ सफाई नहीं होती. समस्याओं के समाधान की मांग की गई है.