अर्की: अर्की में आज भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष तिलकराज बोले, हिमाचल सरकार ने प्रदेश के युवाओं के साथ किया छल
Arki, Solan | Mar 17, 2024 देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 10 वर्षों के लिए कार्यकाल में अथाह विकास कार्य करवाएं है। यह बात प्रदेश भाजयुमो के अध्यक्ष तिलकराज ने अर्की के एक निजी होटल में आज आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही । उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर छलावा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने वाली।