अर्की: आज अर्की व कुनिहार के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
Arki, Solan | Mar 17, 2024 सब स्टेशन जाबल-जमरोट के 220 केवी में मुरम्मत कार्य के चलते आज रविवार को अर्की व कुनिहार 33 केवी लाईन में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इन लाइनों में मुरम्मत कार्य के कारण डुमैहर, अर्की, शालाघट, बातल, मांझू, गलोग, कोटली, कुनिहार, सायरी, ममलीग सहित अन्य क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी ईं0 नीरज कतना ने दी है।