अर्की: पपलोटा में आज किसानों को दी गई नैनो उर्वरक के उपयोग बारे जानकारी-भुवनेश पठानिया,राज्य वितरण प्रबंधक इफको
Arki, Solan | Mar 16, 2024 डुमैहर पंचायत के पपलोटा गांव में शनिवार को इफको द्वारा किसानों के लिए "फसल विचार गोष्ठी" का आयोजन किया गया । इस मौके पर इफको के राज्य वितरण प्रबंधक भुवनेश पठानिया ने कहा कि इफको द्वारा निर्मित नैनो तरल एवम नैनो डीएपी फसलों के लिए फायदेमंद है । इसके उपयोग से किसानों की आय में भी इजाफा देखने को मिलता है। इस अवसर पर 80 प्रगतिशील किसान मौजूद रहे ।