अर्की: पारनू पंचायत में आज पशुपालकों को वैज्ञानिक पद्धति पर आधारित पशु पालन प्रक्रिया से करवाया गया अवगत
Arki, Solan | Mar 15, 2024 पंचायत पारनू के सभागार में आज शुक्रवार को राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय पशु स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ देवराज शर्मा ने की। डॉ देवराज शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को पशुओं को लगने वाली बीमारियों व उनकी देखभाल के बारे में जानकारी देना है ।