अर्की: अर्की कांग्रेस कमेटी ने मुख्यालय अर्की में केंद्र सरकार के खिलाफ आज किया रोष प्रदर्शन-सतीश कश्यप,अध्यक्ष कांग्रेस अर्की
Arki, Solan | Mar 16, 2024 उपमण्डल मुख्यालय अर्की में शनिवार शाम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की की ओर से केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला गया । जिसमें कांग्रेस पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया । अध्यक्ष सतीश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के अंदर लोकतंत्र की हत्या करने,विधायकों की खरीद फरोख्त के साथ दमनकारी नीतियों के खिलाफ रोष प्रकट किया ।