अर्की: पीएचसी बातल में आज जन आरोग्य समिति की हुई मासिक बैठक, समिति के कार्यों को लेकर की गई समीक्षा
Arki, Solan | Mar 15, 2024 उपमण्डल अर्की के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बातल में जन आरोग्य समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्या आशा परिहार ने की। इस दौरान उन्होंने इस बैठक में जन आरोग्य समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।