योगी सरकार ने अतीक अहमद के कब्जे से प्रयागराज के कसारी-मसारी में करोड़ों रुपये की जमीन मुक्त कराई थी। अब इस जमीन पर प्रयागराज प्राधिकरण (PDA) अफॉर्डेबल हाउसिंग के तहत 602 फ्लैट बनाने जा रहा है।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अनुसार, चकिया इलाके में अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर मध्यम आय वर्ग के लोगों के लिए 602 फ्लैट बनाए जाएंगे। इसका नाम पद्म आवास योजना होगा। योजना को रेरा रजिस्ट्रेशन मिल चुका है। जल्द ही फ्लैटों का निर्माण शुरू हो जाएगा। बता दें कि जिस जमीन पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण फ्लैट बनाने जा रहा है, कभी उस जमीन पर अतीक अहमद अपने घोड़े बांधता था। 9811.35 वर्ग मीटर में 14 मंजिला बिल्डिंग बनाने की तैयारी चल रही है। इस योजना में बनने वाले सभी फ्लैट 2 बीएचके होंगे। एक फ्लैट की लागत 28 लाख रुपये आएगी। फ्लैट के लिए 30 लाख रुपये खर्च करने होंगे।
#cmyogi #atiquahmad
Korba, Korba | Sep 7, 2026