मदनपुर में डब्ल्यू ई सी और सीटीएल का संयुक्त सत्संग संपन्न, वैदिक मंत्रों से गूंजा सूर्य मंदिर प्रांगण
औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड के सरस्वती मोहल्ला स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में सोमवार, 18 अगस्त 2026 को डब्ल्यू ई सी WEC तथा सीटीएल CTL का संयुक्त सत्संग आयोजित किया गया। सत्संग का शुभारंभ समाजसेवी आचार्य ज्ञानदत्त पांडे, समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह परमार और विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड उपाध्यक्ष मोतीलाल जी ने दीप प्रज्वलित कर तथा भगवान श्री राम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।कार्यक्रम में डब्ल्यू ई सी की रेणु दीदी ने प्रशिक्षुओं को ब्रह्मनाद, गायत्री मंत्र, 13 बार विजय महामंत्र और मातृ प्रणाम के साथ भगवान श्री राम की स्तुति कराई। वहीं WEC की ट्रेनर रानी कुमारी ने WEC और CTL के प्रशिक्षणार्थियों के साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कराया। इस अवसर पर आचार्य ज्ञानचंद पांडे ने सत्संग की महिमा पर शास्त्रीय व्याख्या प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि सत्संग से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों का विकास होता है।कार्यक्रम में समाजसेवी एवं अवध फाउंडेशन के अनुज कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, समिति के उपाध्यक्ष सुबोध कुमार, सीटीएल के कोऑर्डिनेटर मंजीश कुमार, ट्रेनर कन्हाई यादव, विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार के प्रखंड धर्म रक्षक दिलीप कुमार, समाजसेवी शिवदयाल सिंह, दुर्गा देवी, सुनीता देवी, सविता देवी, देवंती देवी, शोभा देवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।कार्यक्रम का संकलन WEC मदनपुर के कोऑर्डिनेटर रोहित कुमार ने किया।