Public App Logo
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 18 IPS अधिकारियों का तबादला बिहार पुलिस महकमे में आज बड़ा फेरबदल हुआ है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक साथ 18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।इस फेरबदल में सारण, रोहतास, भोजपुर, सीवान और नालंदा जैसे कई अहम जिलों के एसपी बदले गए हैं। साथ ही डीआईजी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। सीवान में हाल ही में छात्रों पर AK-47 से फायरिंग के विवाद के बाद एसपी का तबादला हुआ है। वहीं भोजपुर में भरत तिवारी की मौत के मामले और रोहतास में कानून-व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बीच वहां भी नए एसपी की तैनाती की गई है।आदेश के मुताबिक कुछ अधिकारियों को नई जगह भेजा गया है तो कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सरकार का कहना है कि इस फेरबदल का मकसद पुलिस प्रशासन को और चुस्त-दुरुस्त बनाना है। अब देखना होगा कि नए अधिकारियों के आने के बाद इन जिलों में कानून-व्यवस्था में कितना सुधार होता है। - Madanpur News