लखीसराय: जिला लोक शिकायत कार्यालय में 29 मामलों पर हुई सुनवाई
लखीसराय। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार की पूर्वाह्न 11:40 पर शुरू हुई जनसुनवाई में शहर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे।जनसुनवाई के दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने 29 मामलों की सुनवाई की।