सागर नगर: कलेक्टर ने ग्रामीण विकास योजनाओं और जल जीवन मिशन की नल जल पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, सरपंचों से संवाद किया
सागर कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार दोपहर 1:00 बजे कलेक्टर ने ग्रामीण विकास योजनाओं और जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित नल जल पेयजल योजनाओं की समीक्षा की जिसमें ग्राम पंचायतो के सभी सरपंच सचिव और अधिकारी शामिल हुए। कलेक्टर संदीप जी आर ने ने निर्देशित करते हुए कहापंचायत में पानी रोकने के लिए अभियान प्रारंभ करें एवं छोटे नदी नालों को पुनर्जीवित करें।