सागर नगर: सागर में तापमान 42 डिग्री तक पहुँचा, स्वास्थ्य विभाग ने लू से बचाव की सलाह जारी की
गुरुवार दोपहर सागर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बढ़ते पारे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लू और गर्मी से बचाओ के लिए एडवाइजरी जारी की है।जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए ग्रीष्म ऋतु में लू के प्रकोप से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। गुरुवार को धूप छांव का दौर रहा।