सागर नगर: तीनबत्ती स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर से निकलेगा भव्य चल समारोह, समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी
हनुमान प्रकटोत्सव का महापर्व 12 अप्रैल शनिवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर शहर के मंदिरों में तैयारियां है। शहर के तीन बत्ती स्टेशन श्री सिद्धेश्वर हनुमान हनुमान मंदिर उत्सव समिति द्वारा भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर उत्सव समिति द्वारा गुरुवार शाम 4:00 बजे प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई जिसमें जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन ऐतिहासिक होगा।