सागर नगर: श्री गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर से निकला चल समारोह, जगह-जगह फूलों से हुआ स्वागत
जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव गुरुवार को निर्यापक मुनि श्री योग सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री गौरा बाई दिगंबर जैन मंदिर से सुबह 8:00 बजे चल समारोह प्रारंभ हुआ। चल समारोह जुलूस में विभिन्न मंदिरों के द्वारा बनाई गई झांकियां शामिल थी। चल समारोह का फूल बरसा कर स्वागत हुआ।