Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

Bihar news : चार दिन बाद लगा 100 केवीए ट्रांसफार्मर भी निकला खराब, 400 घरों में बिजली संकट बरकरार। पश्चिमी चंपारण जिले मैनाटाड़ प्रखंड अंतर्गत सकरौल गांव के वार्ड संख्या 9, 10 और 13 में पिछले चार दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे करीब 400 परिवारों की परेशानी कम होने के बजाय और बढ़ गई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण नुरहसन अंसारी, असरफ आलम, राजा हुसैन, फिरोज आलम, जफार मियां, रैफुल आजम मियां, भोला साह, बरसाती साह, अवधेश राम, सुकट राउत और मुन्ना आलम ने बताया कि पिछले चार दिनों से चार सौ घरों के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं। ग्रामीणों की मांग पर विभाग द्वारा 63 केवीए क्षमता वाले पुराने ट्रांसफार्मर के स्थान पर 100 केवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन वह भी खराब निकला। ग्रामीणों के अनुसार, तीन फेज वाले ट्रांसफार्मर में दो फेज खराब हैं, जबकि केवल एक फेज ही काम कर रहा है। ऐसे में सभी घरों में बिजली आपूर्ति बहाल करना संभव नहीं हो पा रहा है। कुछ घरों में बिजली पहुंच भी रही है तो लो वोल्टेज की समस्या बरकरार है, जिससे विद्युत उपकरण सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। उमस भरी गर्मी में बिजली संकट के कारण लोगों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्यों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अविलंब खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।वही देव ऋषि ने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर को हटवाते हुए पुनः दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा जिससे बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो सके।#Sakraul #WestChamparan #Mainatand #PowerCrisis #TransformerFailure #ElectricityIssue #BiharNews #RuralIndia #PowerSupply #LowVoltageProblem #ElectricityDepartment #PublicIssue #BreakingNews #VillageNews #BiharUpdates #EnergyCrisis #ElectricityRestoration #Infrastructure #IndianVillages #ChamparanNews

MORE NEWS

Bihar news : बगहा के भापसा नाला में फिर मगरमच्छ का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल; ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान। बगहा के वीटीआर से जुड़े भापसा नाला क्षेत्र में मगरमच्छों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया-बेलहवा कच्ची सड़क स्थित भापसा नाला पार कर खेत जा रही बरसाती देवी पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने महिला के दोनों पैरों को अपने जबड़ों में दबोच लिया, लेकिन साथ चल रहे ग्रामीणों की बहादुरी और तत्परता से उनकी जान बच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला की चीख सुनते ही ग्रामीणों ने लाठी, कुदाल और छाते से मगरमच्छ पर हमला कर दिया। लोगों के शोर और जवाबी कार्रवाई से मगरमच्छ महिला को छोड़कर झाड़ियों में भाग गया। इसके बाद घायल महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर वन विभाग को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही मदनपुर वनक्षेत्र की टीम, डायल-112 पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने घायल महिला को तत्काल बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।मदनपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी नसीम अहमद अंसारी ने बताया कि भापसा नाला मगरमच्छों का प्राकृतिक आवास है। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने लोगों से बरसात के मौसम में इस नाले को पार करने से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की।गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले भी इसी क्षेत्र में मगरमच्छ के हमले में किसान केदार बैठा की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हमलों से भापसा नाला के आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग खेत जाने से पहले भी भय महसूस कर रहे हैं।#Bagaha #CrocodileAttack #ValmikiTigerReserve #WestChamparan #BiharNews #Wildlife #ForestDepartment #BreakingNews #Nature #IndiaNews

Bettiah, West Champaran | Jul 26, 2026

Live : बेतिया का मीना बाजार कल से बंद, दुकानों के बढ़े हिस्सों को तोड़ने के आदेश के बाद धरना शुरू…

बेतिया में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहर स्थित शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिक संघ, पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उनके साहस और देशभक्ति से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों ने कारगिल युद्ध की वीरगाथाओं का स्मरण करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का गौरवशाली स्मरण दिवस है।
#champaran24news #kargilvijaydiwas

बेतिया में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहर स्थित शहीद स्मारक पर पूर्व सैनिक संघ, पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त सैनिकों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर बेतिया नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उनके साहस और देशभक्ति से नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों ने कारगिल युद्ध की वीरगाथाओं का स्मरण करते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य विजय का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का गौरवशाली स्मरण दिवस है। #champaran24news #kargilvijaydiwas

Bettiah, West Champaran | Jul 26, 2026