पटना ग्रामीण: पटना डीएम ने समाहरणालय में बैठक की, लोक कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
सोमवार की दोपहर 1 बजे समाहरणालय में पटना डीएम ने लोक कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सुरक्षा, बाल संरक्षण, अल्पसंख्यक कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण सहित सभी लोक-कल्याणकारी योजनाओं में प्रगति की जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों को को सरकार के निर्देश का अक्षरश पालनकरने का निर्देश दिया।