पटना ग्रामीण: बाइपास थाना क्षेत्र में घर से साढ़े तीन लाख रुपये और जेवर चोरी, पुलिस कर रही जाँच
सोमवार की सुबह 6 बजे बाइपास थाना इलाके के बाहरी बेगमपुर चिनिया पोखरा इलाके में चोरी की घटना सामने आयी है। चोरों ने एक घर से साढ़े तीन लाख कैश और सोने, चांदी के जेवर चुराया और मौके से फरार हो गये। पीड़ित सुबह के समय दूध लेने के लिए बाहर गया था। घर में कोई नहीं था। घटना की सूचना के बाद बाइपास थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।