पटना ग्रामीण: पटना में एसटीएफ के एडीजी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- उत्तर बिहार हुआ नक्सल मुक्त
एडीजी, एसटीएफ अमृत राज ने सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने नक्सल प्रभावित जिलों की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में अब सिर्फ 8 जिले हैं जो नक्सल प्रभावित हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उत्तर बिहार नक्सल मुक्त हो गया है। अमृत राज ने एसटीएफ के द्वारा की गई कार्यवाई को लेकर भी मौके पर जानकारी दी है।