पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा- लगभग ₹1 लाख 81 हजार करोड़ के MOU पर हुआ हस्ताक्षर
बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा ने बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 को लेकर सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।मौके पर नीतीश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में लगभग 1 लाख 81 हजार करोड़ रुपए के MOU पर हस्ताक्षर किया गया है। इस दौरान मंत्री नीतीश मिश्रा ने उद्योग विभाग के द्वारा किए गए कार्यों की भी जानकारी दी है