पटना ग्रामीण: शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में पटना हाई कोर्ट के वकील के घर में हुई थी चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
पटना हाई कोर्ट के वकील के घर हुए चोरी के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सिटी एसपी स्वीटी सेहरावत ने सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का मामले की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी के एक आईफोन कीपैड मोबाइल, 6282 रुपए कैश, पीड़ित का वोटर आईडी कार्ड, सोने जेवरात समेत अन्य चीजें भी बरामद की गई है।