पटना ग्रामीण: ऊर्जा ऑडिटोरियम में रोजगार मेला के तहत कार्यक्रम का किया गया आयोजन, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बांटे नियुक्ति पत्र
ऊर्जा ऑडिटोरियम में रोजगार मेला के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह शामिल हुए। सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे इस कार्यक्रम में ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न विभागों में चयनित हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया।