गांगड़तलाई: सल्लोपाट थाना क्षेत्र में दो कारों की टक्कर में बाइक सवार की मौत, एक व्यक्ति घायल
सल्लोपाट थाना क्षेत्र के पोलापान पेट्रोल पंप के पास दो कारों की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। दाहोद जिले के ईटावा निवासी दीवान पुत्र कालिया सिंगाड़ा ने रिपोर्ट में बताया कि वह सुबह 6 बजे मानगढ़ दर्शन के लिए गया था। दूसरी बाइक पर मनीष पुत्र कालिया और विकास पुत्र शंकर भी साथ थे।