मोहम्मदगंज: मतदाता सूची से 200-300 नाम हटाने के दावे पर हड़कंप, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
मोहम्मदगंज प्रखंड के एक गांव में बूथ संख्या 19 और 20 से जुड़े करीब 200 से 300 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने के कथित दावे को लेकर ग्रामीणों में चिंता और भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मामले को लेकर ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी, मोहम्मदगंज को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।