हुज़ूर: भोपाल के कोलार इलाके के कजली खेड़ा में अवैध संबंध के चलते एक व्यक्ति की हत्या, पत्नी और दोस्त हिरासत में
Huzur, Bhopal | Oct 11, 2024 भोपाल में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मामला कोलार इलाके के कजलीखेड़ा का है। मजदूर का शव झुग्गी में मिला। सिर में चोट के निशान हैं। घटनास्थल से पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद की है। हत्या की मुख्य संदेही मृतक की पत्नी और एक साथी मजदूर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह अवैध संबंध हैं। मृतक की पत्नी और उसके दोस्त सेपूछताछ की जा रही है।