हुज़ूर: भोपाल के कमला नगर इलाके में एक विवाहित महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Huzur, Bhopal | Oct 11, 2024 भोपाल के कमला नगर इलाके में एक विवाहित महिला ने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी पुलिस के माध्यम से शुक्रवार सुबह 11 बजे लगी। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतका ने पति को संबोधित करते हुए लिखा है कि तुम मुझ पर शक करते हो, जबकि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। इसीलिए मैं जान दे रही हूं। कमला नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी