पडरौना नगर में रामकोला रोड बावली चौक पर बच्चों का अस्पताल कल्याणी हास्पीटल का भव्य उदघाटन फीता काटकर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बृहस्पतिवार को किया। समारोह पूर्वक आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों ने पडरौना शहर में बच्चों की चिकित्सा जांच और उपचार सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने में कल्याणी हॉस्पिटल से उम्मीद जताई । इस दौरान नपा अध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विक्रमा यादव, बबलू यादव, रत्नेश पांडेय, भाजपा नेता पप्पू पांडेय, नीरज सिंह बिट्टू, विजय पांडेय, राहुल शाह, जितेंद्र दत्त पाण्डेय, महेंद्र दुबे, डॉक्टर धन्यजय मिश्र सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आगंतुकों के प्रति आभार डॉक्टर दुर्गा दत्त पाण्डेय ने जताया ।
#BreakingNews #KushinagarNews #padraunakushinagar Manish Jaiswal