मानस कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री बुढ़िया माता मंदिर में दिव्य पूजा एवं भंडारे का आयोजन , उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
मंदिर में पुजारी ने नंगे पेट पर जलता खप्पर रखकर की साधना
श्रद्धालुओं को खप्पर से निकलती दिखी दिव्य ज्योति
नगर के जनरल विपिन रावत नगर के मानस कॉलोनी स्थित प्राचीन श्री बुढ़िया माता मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि के महानवमी के पावन अवसर पर विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। जानकारी के अनुसार, यह धार्मिक आयोजन पिछले लगभग 20 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है, जिससे यह क्षेत्र की आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण केंद्र बन चुका है। हर वर्ष की तरह इस बार भी भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिसमें आसपास के गांवों से लेकर दूरदराज के क्षेत्रों तक के 5000 से अधिक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के मुख्य पुजारी महंत वीरेंद्र दास जी महाराज ने इस अवसर पर माता के प्राकट्य का इतिहास बताते हुए कहा कि प्राचीन काल में मां को बंजारों की वनदेवी के रूप में पूजा जाता था। समय के साथ यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया। उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने अपने संबोधन में बताया कि मंदिर परिसर में माता की दिव्य शक्ति का विशेष अनुभव होता है, जो उन्हें आध्यात्मिक शांति और संतोष प्रदान करता है और यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।इस बीच माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूरे आयोजन के दौरान सुनील चौहान, अरविंद कुशवाहा, बृजेश शर्मा, रामू पाण्डेय, रीता कुशवाहा, मंजू चौधरी, अनीता देवी, अभय मारोदिया, रोहन विश्वकर्मा, आकाश वर्मा, जयप्रकाश मद्धेशिया, सीमा गुप्ता, अराध्या पाण्डेय, ऊषा देवी, मंजू देवी, नीलम देवी, सुनीता देवी, सोनल मिश्रा, नीलम देवी, अंजू देवी, प्रकाश राजभर, अतुल पाण्डेय, नगीना तिवारी के अलावा हजारों की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
#KushinagarNews #padraunakushinagar #padraunanagarpalika विनय जायसवाल Manish Kumar Jaiswal