डुमरी सहोदर पट्टी के मां दुर्गा पंडाल पहुंचे विहिम प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल क्षेत्रवासियों के लिए की सुख समृद्धि की कामना
विश्व हिंदू महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष राजन जायसवाल ने कहा समाज में व्याप्त रावण रूपी विचार व्यवस्था का करें दहन
नवरात्रि के पावन पर्व पर डुमरी सहोदर पट्टी में आयोजित माता के दरबार में पहुंचकर राजन जायसवाल ने दर्शन-पूजन किया और माता रानी से सभी के मंगल की कामना की।
आयोजन समिति द्वारा उनका फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजन जायसवाल ने कहा कि दुर्गा पूजा हमारी संस्कृति की पहचान है और यह समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य करती है।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों और झांकियों की प्रस्तुति की गई, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
#BreakingNews #NewsUpdate #kushinagar #डुमरीसहोदरपट्टी Rajan Jaiswal