पडरौना नगर के बावली चौक पर नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर विजय दशमी के दिन मंगलवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल युवा जिला अध्यक्ष बिपिन जायसवाल एवं भाजपा नेता कृष्णमुरारी जायसवाल की अगुवाई में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। बावली चौराहे पर आयोजित भंडारे में शाम से ही प्रसाद वितरण शुरू हुआ तो देर रात तक श्रद्धालु जुटे रहे और प्रसाद ग्रहण करते रहे । इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया, प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉक्टर संदीप अरुण, व्यापारी अजय गुप्ता, डॉक्टर वैभव ज्योति श्रीवास्तव, आशीष खेतान, आलोक श्रीवास्तव, प्रमोद गुप्ता आदि लोगो का सहयोग सराहनीय रहा। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कुशीनगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान भी किया गया।
#KushinagarNews #पड़रौना #कुशीनगर