मड़ावरा: मड़ावरा में अधिकारियों और भाजपा नेताओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई का संदेश दिया
मड़ावरा कस्बे में मंगलवार दोपहर करीब 1बजे चंदेली तालाब के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने झाडू उठाई। उन्होंने तालाब के आसपास फैली गंदगी साफ की।इस अभियान में ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल और खंड विकास अधिकारी आजम अली शामिल हुए।