डुमरांव: डुमरांव पहुंचा नया 80 एमवीए ट्रांसफार्मर, फाउंडेशन सेटिंग का काम पूरा; ऑयल टेस्ट व प्रोटेक्शन सिस्टम की जांच जारी
Dumraon, Buxar | Sep 11, 2026 नया 80 एमवीए ट्रांसफार्मर पहुंचा डुमरांव, फाउंडेशन सेटिंग का काम पूरा, ऑयल टेस्ट व प्रोटेक्शन सिस्टम की जांच जारी अनुमंडल की बदहाल बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए डुमरांव 132/33 केवी पावर ग्रिड में बड़ा तकनीकी बदलाव शुरू हो गया है। करीब 200 टन वजनी 80 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर 24 घंटे पहले ग्रिड परिसर पहुंच गया।