BRB कॉलेज के तालाब में डूबा किशोर, बेटे की सलामती के लिए छठी मईया से मां की मार्मिक गुहार
#समस्तीपुर शहर के BRB कॉलेज परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तालाब में एक किशोर के डूबने की घटना सामने आई। बेटे की सलामती की आस लगाए मां का दर्द देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। मां आंचल फैलाकर छठी मईया से अपने बेटे की कुशलता की प्रार्थना कर रही थी.महापर्व के पावन अवसर पर एक मां की यह मार्मिक गुहार घटनास्थल पर मौजूद हर किसी को भावुक कर रही थी. #Samastipur #Samastipurnews #NewsUpdate