देव घाट ढेपुरा में छठ घाट का स्थान बदलने पर ग्रामीणों में नाराजगी, वार्ड पार्षद पर लगाया आरोप..
#दलसिंहसराय।नगर परिषद दलसिंहसराय के वार्ड 28 ढेपुरा स्थित देव घाट के स्थान परिवर्तन को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों ने वार्ड पार्षद पर निजी स्वार्थ का आरोप लगाते हुए कहा कि नगर परिषद कार्यालय की जानकारी के अनुसार ये घाट सामान्य बताया गया है, फिर भी वार्ड पार्षद के द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने पर आपत्ति है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने स्तर से घाट को पूजा योग्य तैयार किया है। छठ नदी किनारे बने घाट पर ही परंपरा अनुसार मनाने का विचार ग्रामीणों ने प्रकट किया है।ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से देव घाट पर ही छठ पूजा होती आ रही है। अचानक स्थान बदलने से व्रतियों को परेशानी होगी और परंपरा भी टूटेगी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि पुराने स्थान पर ही छठ घाट की व्यवस्था की जाए और वैकल्पिक व्यवस्था को रद्द किया जाए।